गाजियाबाद-खाना के विवाद पति ने जड़ दिया थप्पड़,गुस्से में आकर पत्नी ने जीभ काटकर किया अलग,हालत नाजुक

SHARE:

खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्नी ने पति की दांतो से काटकर जीभ अलग कर दी। घायल युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मोदीनगर के संजय नगर कॉलोनी निवासी विपिन एक निजी कंपनी में कार्यरत है। लगभग आठ महीने पहले ही उसका विवाह मेरठ निवासी ईशा के साथ हुआ था। विपिन की मां ममता ने बताया कि सोमवार शाम को खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। विपिन ने ईशा को थप्पड़ मार दिया था। बाद में रात के समय दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात करीब एक बजे कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विपिन के मुंह से काफी खून बह रहा था। विपिन ने होश में आने पर परिजनों को बताया कि ईशा ने दांत से उसकी जीभ काटकर अलग कर दी है। विपिन की जीभ बेड पर पड़ी थी।
परिजनों ने तुरंत विपिन को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर ईशा के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फिलहाल, पुलिस पत्नी ईशा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई