नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

SHARE:

नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से अवैध हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली निवासी विकास उर्फ कालू और नोएडा के बसई निवासी राजेश उर्फ ढेडा के पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया।
लिफ्ट के बहाने लोगों को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपने वाहन में बैठाते थे और फिर सुनसान रास्तों पर ले जाकर लूटपाट करते थे। वारदात के बाद पीड़ितों को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाते थे।
अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस, दो चाकू तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में से एक थाना फेस-3 और दूसरी थाना सेक्टर-49 में दर्ज मुकदमों से संबंधित बताई गई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई