फतेहपुर-घर में अकेली बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, लूटपाट से मचा हड़कंप

SHARE:

घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की बदमाशों ने बंधक बनाकर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में लूटपाट कर फरार हो गए। सुबह काफी देर तक महिला के बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।

घटना फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सातआना मोहल्ले की है। यहां 58 वर्षीय बिल्किश बेगम बृहस्पतिवार रात घर में अकेली थीं। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट की।
शुक्रवार सुबह जब बिल्किश बेगम अपने घर से बाहर नहीं निकलीं तो पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो बरामदे में उनका शव बंधक हालत में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

घर में बिखरा मिला सामान
घटनास्थल पर घर के अंदर कमरों के दरवाजे टूटे मिले। अलमारी और बक्से खुले पड़े थे। घर का सामान बिखरा हुआ था। बदमाशों ने हत्या के साथ ही घर में लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
मुंबई में रहते हैं दोनों बेटे
बिल्किश बेगम के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। महिला घर में अकेली रह रही थीं। क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई