दिल्ली-मुंहबोली भाभी को घर बुलाकर बेटे पर तानी पिस्टल,बेहोश कर किया दुष्कर्म

SHARE:

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुंहबोली भाभी के साथ पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लंबे समय तक यौन शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2024 से पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि महाराष्ट्र के नागपुर में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में उसे घोषित अपराधी भी घोषित किया जा चुका है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारका नॉर्थ थाना में दर्ज दुष्कर्म के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना नाम बदलकर राजबीर रख लिया था। जांच में पता चला कि उसने दिल्ली से स्नातक और वर्ष 2007 में पुणे से एमबीए किया था। इसके बाद निजी कंपनियों में नौकरी करने के बाद करोल बाग में तांबे के तार का कारोबार शुरू किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पति अक्तूबर 2020 से अगस्त 2023 तक हत्या के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे। इसी दौरान उनकी पहचान मुदित चावला से हुई और दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। जेल से बाहर आने के बाद भी आरोपी का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना बना रहा। जुलाई 2023 में उसने महिला को किसी काम के बहाने अपने द्वारका स्थित घर बुलाया। महिला अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ वहां पहुंची थी। आरोप है कि आरोपी ने बच्चे पर पिस्टल तानकर महिला को धमकाया और इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का लगातार यौन शोषण करता रहा। धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद 19 सितंबर 2024 को द्वारका नॉर्थ थाने में दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया और लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दिल्ली के नांगलोई इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि क्रिकेट सट्टेबाजी में करीब एक करोड़ रुपये गंवाने के बाद उसने नकली चेक के जरिए जौहरियों से धोखाधड़ी शुरू कर दी थी। इसी दौरान वह कई अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य मामलों की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई