दिल्ली-पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी,कम्पनियों ने बढ़ाये दाम

SHARE:

शुक्रवार को तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अचानक दामों के बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेबों में असर पड़ेगा।
देश के आम लोगों पर शुक्रवार को महंगाई की सीधी मार पड़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब भारत के आम ग्राहकों पर भी दिखने लगा है। इसी वजह से देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की जो कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं, उसका सीधा बोझ अब तेल कंपनियों ने ग्राहकों के कंधों पर डाल दिया है। इसी का नतीजा है कि अब आपको अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बार वृद्धि अप्रैल 2022 में हुई थी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment