झांसी-कार से टक्कर के बाद धधक उठा सीएनजी ऑटो, चार यात्री घायल

SHARE:

सदर बाजार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कार और सीएनजी ऑटो की जोरदार टक्कर के बाद करीब एक मिनट में ऑटो आग की लपटों में घिर गया। आग लगते ही ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास कार और सीएनजी ऑटो की भिड़ंत हो गई। टक्कर के कुछ ही देर बाद ऑटो में आग लग गई और देखते ही देखते वह धधक उठा। आग की लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। ऑटो में सवार यात्रियों ने बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे में खैलार बबीना निवासी राजीव (31), रसोई निवासी कुबेर यादव (50), राजा का तालाब निवासी फूला देवी (70) और खाती बाबा निवासी सविता (44) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल यात्रियों का उपचार कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
टक्कर के बाद ऑटो में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों ने ऑटो से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा और दमकल की मदद से आग बुझाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई