बुलन्दशहर-नाबालिग लड़कियों के साथ हेड मास्टर ने की छेड़खानी

SHARE:

प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर ने नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने हेड मास्टर को जमकर पीटा।
बुलन्दशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की प्राइमरी पाठशाला के हेडमास्टर पर नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप है। प्राइमरी पाठशाला से निकलकर निकटवर्ती गांव की पाठशाला में प्रवेश लेने के बाद बच्चियों ने अपने परिजनों को हेडमास्टर की घिनौनी हरकत बताई। गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को हेडमास्टर को स्कूल में ही पकड़कर पिटाई की। आरोप है कि स्कूल के स्टाफ और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर हेडमास्टर को मौके से भागने में मदद की। 8-9 बच्चियां पीड़ित बताई जा रही हैं। पीड़ित बच्चियों के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे जहां कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग भी पीड़ित परिजनों ने की है। ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। आरोपी हेडमास्टर शिक्षक संघ का ब्लॉक अध्यक्ष बताया जा रहा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment