खेलते समय पिलर में गिरने से लोहे की सरिया बच्चे के गर्दन से आर पार हो गई। डाक्टरों के द्वारा सरिया निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के नया गांव मिर्जापुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेलते समय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा खाली प्लॉट में गेंद लेने गया था। वहां वह एक पिलर पर गिर गया। पिलर में लगा सरिया बच्चे के गले के आरपार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घायल बच्चे को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत देखी। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बच्चे की जान बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम प्रयास कर रही है। वही बच्चे की हालत भी गम्भीर बनी हुई है।