बंगाल-महिला स्टार विकेट कीपर ऋचा घोष को मिला डीएसपी का पद,सीएम ममता बनर्जी ने दिया नियुक्ति पत्र

SHARE:

महिला क्रिकेटर ऋचा घोष को बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डीएसपी का पद दिया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नियुक्ति पत्र सौंपा है।
भारतीय महिला टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष अब बंगाल पुलिस में डीएसपी बन गई हैं। शनिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और बंगभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व तेज गेंदबाज व कप्तान झूलन गोस्वामी जैसे दिग्गज मौजूद रहे। बता दें कि, भारतीय महिला टीम ने रविवार (2 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 52 रनों से फाइनल में जीत हासिल कर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

फाइनल में चला था ऋचा का बल्ला
फाइनल मुकाबले में ऋचा घोष ने 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। महिला वनडे विश्व कप 2025 में 22 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया और एक अर्धशतक की मदद से 235 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 94 रनों का रहा। दाएं हाथ की बल्लेबाज को उनके अहम योगदान के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने 34 लाख रुपये और सोने के बल्ला और गेंद का रेप्लिका (प्रतिकृति) देकर सम्मानित किया है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment