प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका की भी सांसे थम गई। शादी न होने के जहां प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं युवती ने भी जहर खा लिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
यूपी के बरेली के भमोरा इलाके में जहर खाने वाली युवती की मौत हो गई। प्रेमी से शादी न हो पाने से आहत युवती ने रविवार को जहर खा लिया था। इसके बाद उसके प्रेमी ने मंगलवार को सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं युवती का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। घटनाक्रम भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार सुबह खेत में पेड़ पर रस्सी से युवक का शव लटका मिला था। शव की पहचान गांव निवासी 22 वर्षीय कृष्णपाल के रूप में हुई। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने मृतक के परिवार व पड़ोसियों से बात की। परिजन तो खामोश रहे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। युवक और युवती एक ही बिरादरी के थे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक और युवती एक-दूसरे से कई साल से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन इसके लिए दोनों परिवार सहमत नहीं थे। शादी के लिए परिवारीजन नहीं थे राजी
युवती के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। चर्चा है कि शादी न हो पाने की वजह से दोनों अवसाद में थे। तीन दिन पहले दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया, लेकिन युवक हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। दो दिन पहले युवती ने जहर खा लिया। युवक को इसकी जानकारी हुई तो उसने फंदा लगा लिया। उधर, शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद गांव में अब तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।