युवा देश का भविष्य है। युवा ही परिवर्तन लाता है। इसलिए सभी युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराते हुए लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाये। उपरोक्त उद्गगार कमिश्नर चित्रकूट धाम ने अंतरराष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान व्यक्त किये। कार्यक्रम में युवा मतदाताओं के साथ सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज मे आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार एवं पद्मश्री उमाशंकर पांडे तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी जेo रीभा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर आयुक्त अजीत कुमार एवं पद्मश्री उमाशंकर पांडे जिलाधिकारी जे रीभा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े और जो युवा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। अपना फॉर्म 6 भरकर मतदाता बने। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र को मजबूत करें। मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराये। सभी बच्चे जो 18 वर्ष के पूर्ण हो चुके हैं, फॉर्म -6भरकर मतदाता बने और अपने मताधिकार का प्रयोग आगामी चुनाव में अवश्य करें। भारत का लोकतंत्र सबसे अच्छी प्रणाली है। उन्होंने कहा कि युवा बड़ा परिवर्तन लाता है। भारत का युवा आगे का भविष्य है। उन्होंने कहा कि खुद को पहचाने और दूसरे को समझना सीखें। कमिश्नर अजीत कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए लोगों से कहा कि मतदान सभी का संवैधानिक अधिकार है। इसका उपयोग सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं की क्षमताओं को पहचाने। बताया कि मतदाता बनने के लिए तीन विशेष दिन निर्धारित किए गए हैं। जिसमें मतदान बूथ पर बीएलओ उपस्थित रहकर फॉर्म सिक्स भरवाएंगे। उन्होंने बताया कि दिनांक 25 जनवरी एवं 31 जनवरी 2026 को तथा 1 फरवरी 2026 को बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची संशोधन का कार्य करेंगे और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों का फॉर्म छह भरवा कर मतदाता सूची में नाम अंकित करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में पद्म श्री उमाशंकर पांडे ने कहा कि निर्वाचन के समय सभी लोग जागरुक रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
मतदान के दिन सबसे पहले मतदान फिर जलपान व अन्य काम करें। मतदान करना जरूरी है। लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार समान रूप से मतदान करने का प्राप्त है मतदान बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी जे रीभा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान अत्यंत आवश्यक है। सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग आगामी निर्वाचन में अवश्य करें। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह समान रूप से अधिकर मतदान का सभी को प्राप्त है। इसका प्रयोग अवश्य करें। अपर जिला अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का पर्व मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और यह हम लोग 16 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदाता अवश्य बने। उन्होंने कहा कि समानता का अवसर राजनीतिक रूप से देने का यह भारत का अनूठा उदाहरण है। कार्यक्रम प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किया गया जिसमें राहुल कुमार, लखनलाल,विवेक त्रिपाठी, सांवरिया इत्यादि लोगों को दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं वृद्ध मतदाताओं का स्वागत किया गया।जिसमें मनोज कुमार, भूरा,रामप्रसाद इत्यादि लोग रहे दिव्यांग मतदाताओं को भी सम्मानित किया जिसमें मनोज कुमार,बैद्यनाथ,शिवनाथ आदि मतदाताओं को दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। जिसमें रवि कुमार लेखपाल,रामकृष्ण त्रिपाठी,लवलेश साहू,रविंद्र कुमार,अतुल भदोरिया,कृष्ण कुमार,अर्चना,ओम प्रकाश शुक्ला,रेनू सिंह,गीता राजपूत आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना भारती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर नमन मेहता एवं तहसीलदार सदर विकास पांडेय,सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मतदाता एवं वरिष्ठ मतदाता,नए मतदाता तथा दिव्यांग मतदाता उपस्थित रहे।