बाँदा-हत्या कर झाड़ियों में फेंका युवती का शव,सिर व शरीर में मिले गम्भीर चोट के निशान

SHARE:

पत्थरो से कूच कर युवती की हत्या कर आरोपी शव जंगल में फेककर फरार हो गये। चरवाहो ने शव देखा,तब घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सहायक एसपी,सीओ सदर, प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। डॉग स्क्वायड ने भी जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किये हैं। खुलासे को लेकर एसपी ने अलग-अलग टीमे लगाई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा के जंगल में 25 वर्षीय युवती की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी और उसका शव को झाडियो में फेक दिया गया। सोमवार की दोपहर मवेशी चराने गए चरवाहो ने शव पड़ा देखा तो घटना से इलाके में सन सनी फैल गई। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। ग्रामीणो ने आशंका जताई है कि किसी दूसरे गांव से युवती को यहां लाया गया और इसके बाद उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक सीओ सदर राजबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे जसपुरा थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने शव को कब्जे मे ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड़ ने जांच पड़ताल किया। साथ ही फारेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष जसपुरा अनिल कुमार ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। आस पास के थाने से गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी की जा रही है। फिर हाल युवती की शिनाख्त नही हुई है। उसकी पहचान कराए जाने के प्रयास किए जा रहे है। मृतका काले रंग का जींस और काले रंग की छीट दार टॉप और हल्का कत्थई और आसमानी रंग का दुपटटा पहने हुए थी। दाहिने हाथ में उसके रिंकू नाम गुदा हुआ है। एसपी पलाश बंसल ने घटना के खुलासे को लेकर अलग-अलग टीमे लगाई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment