बाँदा-ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर दी जान,मचा हड़कंप

SHARE:

ससुराल में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय भाभी अंजली पत्नी बिजनेश प्रजापति ने रविवार शाम आटारी के ऊपर छप्पर की धन्नी में दुपट्टे से फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने और दूधमुंही बच्ची के रोने पर सास राजुल देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अंजली का शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ीं। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
शादी के बाद दो बच्चों की मां बनी थी अंजली
परिजनों के मुताबिक अंजली की शादी वर्ष 2022 में बिजनेश प्रजापति के साथ हुई थी। उसका एक बेटा है, जबकि करीब 20 दिन पहले ही उसने बेटी को जन्म दिया था। मृतका का मायका हमीरपुर जिले के बेरी कोपरा में बताया गया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई