बाँदा-मेहनत से करें काम,ताकि जिले में हो नाम,महिलाओं को डीएम ने लगन के साथ कार्य करने के लिए किया प्रेरित

SHARE:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अभ्यर्थियों को डीएम तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों में से कक्षा 9 और 12 के मध्य अध्ययनरत 03 बालिकाओं को लैपटॉप का वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने महिलाओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती बासु,जिलाधिकारी जे0 रीभा,भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता,अंजू दमेले निदेशक,श्रेया आकर्ष इन्स्टीट्यूट,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, उप निदेशक/उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) राजबहादुर सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह सहित अन्य अधिकारीगण तथा महिला कार्मिकों और विभिन्न विभागों के महिला लाभार्थी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में राज्य स्तर पर संपन्न कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। महर्षि बामदेव कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न इस कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली सदस्यों,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया। जिन बच्चों के माता-पिता की कोविड् महामारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उन बच्चों की परवरिश और शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों में से कक्षा 9 और 12 के मध्य अध्ययनरत 03 बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किया गया। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की महिला लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम जे रीभा ने नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने महिला शक्ति को पहचान और समाज में उनको आगे बढ़ाने और बराबरी का अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी जे रीभा ने महिलाओं और बालिकाओं को पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम करने तरक्की करने और अपना भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय ने भी उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से महिलाओं और बच्चियों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने महिला कल्याण विभाग की महिलापरक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का कैसे सशक्तिकरण हो रहा है उसके बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियांशी पटेल के द्वारा किया गया। चेयरमैन मालती बासू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं और बालिकाओं को शुभकामनाएं दी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment