बाँदा-ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस सवार महिला की मौत,पति व पुत्र भी घायल

SHARE:

ट्रक-एम्बुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिस पर एम्बुलेंस सवार बीमार महिला की मौत हो गई। उसकी उसका पति व बेटा घायल हो गया। जिन्हें उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा निवासी ऊषा 58 पत्नी शंकर रविवार की रात अचानक पेट में सूजन आ जाने के कारण उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने कब कारण डाक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया।परिजन महिला को 102 एंबुलेंस से कानपुर ले जा रहे थे। तभी तिंदवारी के पास सामने से आ रहे ट्रक से एम्बुलेंस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि एम्बुलेंस सवार महिला की मौत हो गई। वही उसका पति शंकर 62,पुत्र घनश्याम 38 घायल हो गए सभी घायलों को तिंदवारी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने दोनों को देखने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल रेफर कर दिया। पुत्र धम्मू ने बताया कि उसकी मां पेट दर्द से परेशान थी। पेट में सूजन भी आ गई थी। जिस पर परिजन एम्बुलेंस में लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में यही हादसा हो गया। थानाध्यक्ष तिंदवारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक के अलावा ट्रक चालक को भी चोटे आई हुई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment