बाँदा-खाना मांगने के विवाद में पत्नी ने चाकू से रेता पति का गला,हालत गम्भीर,पुलिस ने मामला किया दर्ज

SHARE:

खाना मांगने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने चाकू से पति का गला रेत दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। गम्भीर हालत में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी 28वर्षीय बलराम पुत्र बच्ची मजदूरी करता है। वह शनिवार को मजदूरी करने गया था। शाम को वह मजदूरी करने केबाद घर लौटा उसने रात को पत्नी गुडिया से खाना मांगा इस पर गुडिया ने खाना परोस कर नही दिया। कहा खुद ही डाल कर खा लो। इसी बात को लेकर दोनो पति पत्नी में विवाद हो गया। दोनो के बीच मार पीट हो गई। पत्नी बलराम को जमीन पर गिरा दिया और चाकू से उसका गला रेत दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। शोर सुनकर आस पास के लेाग मौके पर पहुंच गए। उसे पीएचसी बिंसडा में भर्ती कराया। इसी बीच पत्नी गुडिया ने मामले की जानकारी अपनी मां रेखा और भाई रमाकांत, धनराज को दिया। सूचना पाकर तीनो लोग मौके पर पहुंच गए। तीनो लोगो ने घायल बलराम के पिता और मां माया को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। बलराम का कहना था कि गुडिया घर में रखे दस हजार रूपए नगद और मोबाइल लेने के बाद जिस घर में रहती थी। उस मकान का ताला लगाकर अपने मायके चली गई। घायल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष राममोहन राय का कहना कि गुडिया,उसकी मां रेखा दोनो भाई रमाकांत,धनराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कहा कि जांच पड़ताल जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई