बाँदा-200 मीटर दौड़ में विनय ने मारी बाजी,कुलपति ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

SHARE:

कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित चतुर्थ वार्षिक एथलेटिक मीट ’’उमंग’’ प्रतियोगिता का समापन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बाँदा में छात्र कल्याण अधिष्ठाता के अन्तर्गत सन्निहित विश्वविद्यालय खेल इकाई के द्वारा चतुर्थ द्वि-दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट ‘उमंग’ का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो0 (डा0) एस0 वी0 एस0 राजू की उपस्थिति व स्वागत अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डा0 अजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों में प्रतिभाग करना अति आवश्यक है। खेलों के माध्यम से ही छात्रों में अनुशासन व उनके व्यक्तित्व का विकास किया जा सकता है। कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय के छात्रों व शिक्षकों को अधिक से अधिक संख्या में खेलकूद के गतिविधियों में खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने तथा खेलों के स्तर को सुदृढ़ करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रो0 अजित सिंह,अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा छात्र-छात्राओं को खेलकूद को अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करने तथा प्रतिदिन एक घण्टा खेल के मैदान में आने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में कुल 06 महाविद्यालय के लगभग 235 खिलाड़ियों,जिसमें लगभग 160 पुरूष व 75 महिला खिलाड़ियों ने कुल 26 खेलकूद स्पर्धाओं में खेल भावना व उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया।प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट श्वेता यादव, उद्यान महाविद्यालय व पुरूष वर्ग में विनय कुमार, कृषि महाविद्यालय को मुख्य अतिथि कुलपति द्वारा ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। 200 मीटर दौड़ की फाइनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनय कुमार,कृषि महाविद्यालय, द्वितीय स्थान भूपेन्द्र कुमार, उद्यान महाविद्यालय, तृतीय स्थान पर गुरूराम,कृषि महाविद्यालय रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान अंषिका,उद्यान महाविद्यालय,द्वितीय स्थान प्रकृति सिंह यादव,कृषि महाविद्यालय व तृतीय स्थान पर श्रेयांतिका,कृषि महाविद्यालय रही। विश्वविद्यालय दल की नेतृत्व विश्वविद्यालय कैप्टन रविंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अनुज शुक्ला,राहुल सिंह,सुरेन्द्र,राकेश,प्रद्युम्न, द्वारा अपना विशेष सहयोग दिया गया। डा0 अभिषेक कुमार यादव, सचिव विश्वविद्यालय खेल इकाई,विविध प्रतियोगिता अध्यक्ष डा0 अभिषेक कालिया,डा0 पूनम पाण्डेय,डा0 देव कुुमार, डा0 गौरव शुक्ला,डा0 यश गौतम,डा0 मनीष कुमार सिंह,डा0 सचिन कुमार, डा0 नरेन्द्र कुमार,डा0 अनिकेत हनुमंत कल्हापुर, डा0 रामवचन,डा0 दीप्ति भार्गव,डा0 दीक्षा गौतम, डा0 शिखांगी सिंह,डा0 अवन्तिका श्रीवास्तव ने अपने समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन कराया। कुल 13 एथलेटिक स्र्पधा के विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के अधिकारीगण द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में कुलसचिव, प्रो0 एस.के. सिंह,प्रो0 नरेन्द्र सिंह, निदेशक, प्रशासन एवं अनुश्रवण, प्रो0 जी.एस. पंवार,अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय,प्रोे0 सत्यव्रत द्विवेदी,अधिष्ठाता उद्यान, प्रो0 संजीव कुमार, वानिकी महाविद्यालय, प्रो0 अजीत सिंह, अधिष्ठाता,छात्र कल्याण, प्रो0 जगन्नाथ पाठक, निदेशक शोध,प्रो0 मुकुल कुमार, अधिष्ठाता परास्नातक,प्रो0 ए.के. श्रीवास्तव, निदेशक पी.एम.ए.सी., प्रो0 बी.पी. मिश्रा, निदेशक ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट,प्रो0 धमेंन्द्र कुमार,विभागाध्यक्ष, डा0 देव कुमार,डा0 शालनी पुरवार,डा0 मोनिका जैन, डा0 ओम प्रकाश,डा0 भालेन्द्र सिंह राजपूत,डा0 कौशल सिंह आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई