बाँदा-राष्ट्रीय चेतना का द्योतक है वंदे मातरम गीत-SP

SHARE:

देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय गौरव व देशभक्ति की भावना से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों व रिक्रूट आरक्षियों द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम को देखा गया तथा एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गायन कर राष्ट्रप्रेम,एकता और समर्पण का संदेश दिया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान याद करते हुए उनके सर्मपण,राष्ट्रीय प्रेम की भावना व बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद करता रहेगा। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि मातृभूमि के प्रति समर्पण,त्याग और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला यह अमर गीत युगों-युगों तक हम सभी को देशहित के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। इसके अलावा जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में भी “वंदे मातरम्” का गायन कर राष्ट्रप्रेम,एकता और समर्पण का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रगीत के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।आइए, हम सभी भारतवासी मिलकर इस गौरवशाली राष्ट्रीय गीत के 150वें वर्ष को गर्व और उत्साह के साथ मनाएं और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई