बाँदा-कम वजन एवं कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ हेतु भेजे एनआरसी सेन्टर

SHARE:

आकांक्षात्मक विकास खण्डों में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने कम वजन वाले बच्चों एवं कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ हेतु एनआरसी सेन्टर में भेजे जाने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डों में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने आकांक्षीय विकास खण्डों में शतप्रतिशत पोषाहार वितरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि आंगनबाडी केन्द्र निरन्तर संचालित रहे। उन्होंने कमासिन विकास खण्ड में संस्थागत प्रसव बढाये जाने तथा कार्य न करने वाली आशाओं के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। डीएम जे रीभा ने गर्भवती एचआरपी महिलाओं का विशेष ध्यान रखने तथा जिन महिलाओं का वजन 45 किलो से कम हो, उनकी सभी एएनसी की जांच समय से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कम वजन वाले बच्चों एवं कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ हेतु एनआरसी सेन्टर में भेजे जाने के निर्देश दिये। डीएम
ने विकास खण्ड कमासिन में टीकाकरण शतप्रतिशत कराये जाने तथा पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेटर लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने हाइपरटेंशन एवं डाइबिटीज की जांच भी समय से कराये जाने के निर्देश दिये। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने के कार्य की समीक्षा करते हुए प्रगति कम पाये जाने पर सम्बन्धित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने पोषण टैंकर एप पर सूचना बबेरू में अपलोड न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बालिका शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शौचालयों का निर्माण कार्य शतप्रतिशत पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। भूगर्भ जल सर्वेक्षण की समीक्षा करते हुए भूगर्भ जल स्तर को सुधार हेतु व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक के अन्तर्गत नेट कनेक्शन आकांक्षीय विकास खण्डों में उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों के निर्माण कार्य में बिसण्डा में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। एनआरएलएम के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों के एसएलजी कराने हेतु विकास खण्ड बिसण्डा एवं कमासिन के खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,पीडी डीआरडीए सहित खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment