बाँदा-वाहन की टक्कर से मामा की मौत,भांजा घायल

SHARE:

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मामा भांजे को टक्कर मार दी। जिससे मामा की मौत हो गई। वहीं उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला के टोडरपुर गांव निवासी महेश्वरी दीन पुत्र देवीदीन शुक्रवार को अपने भांजे राजेश उम्र 38 वर्ष पुत्र भगनाथ निवासी अमीसा जालौन के साथ शनिचरी अमवस्या पर चित्रकूट कामता नाथ के दर्शन करने दोनों चित्रकूट गए थे। शनिवार की सुबह दर्शन करने के बाद दोनो बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बिसंडा टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर गस्ती दल अधिकारी डॉ एंबुलेस के चालक दीपक के साथ मौके पर पहुंच गए। देखा तो महेश्वरी दीन की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल राजेश को पहले पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर राजेश को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहाँ पर उसका उपचार जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment