बाँदा-सपा नेता समेत दो को मारी गोली, नकाबपोशों ने की फायरिंग

SHARE:

पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सपा नेता समेत दो लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के शिवपुरी, नरैनी रोड निवासी निखिल गुप्ता पुत्र किशन चंद्र गुप्ता मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे अपने साथी आकाश शिवहरे, जयप्रकाश गुप्ता और सपा के निवर्तमान नगर महासचिव राधेश्याम गुप्ता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय पीने गए थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश वहां पहुंचे। तीन युवक कुछ दूरी पर खड़े रहे, जबकि दो निखिल के पास आकर गाली-गलौज करने लगे। निखिल ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नकाबपोशों ने तमंचे से दो फायर किए। एक गोली राधेश्याम की जांघ में लगी, जबकि दूसरी निखिल की आंख के ऊपर लगी। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी तमंचा लहराते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। निखिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तेंदुरा निवासी राघव सिंह से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। उसने आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की गई।
पुरानी रंजिश में हमले का आरोप
निखिल गुप्ता के अनुसार, राघव सिंह निवासी तेंदुरा से पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एक नामजद समेत चार अज्ञात पर मुकदमा
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि निखिल गुप्ता की तहरीर पर राघव सिंह निवासी तेंदुरा और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई