त्योहार को लेकर अधिकारी बेहद सजग है। उन्होंने शहर में पैदल मार्च करते हुए लोगों को आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाए जाने की अपील की है।
पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस,जिलाधिकारी जे0 रीभा,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया गया। तथा व्यापारियों एवं आमजन से आगामी त्यौहारों में सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाये रखने के साथ त्यौहारों को मनाने की अपील की गयी। डीआईजी राजेश एस ने त्यौहारों के दौरान अफवाहों से बचने एवं किसी संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस को सूचना देने की सलाह दी है। अधिकारियों ने चैत्र नवरात्रि में महेश्वरी देवी मन्दिर में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाली नगर से शहर के प्रमुख बाजार, माहेश्वरी देवी मंदिर,ईदगाह आदि स्थलों तक फ्लैग मार्च करते हुए शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी। डीएम जे रीभा ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा। उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। फ्लैग मार्च में सहायक एसपी मेविस टॉक सहित प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।