दुकानों का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल पार कर ले गए। सुबह जब दुकानदारों ने ताला टूटा देखा,तब सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी रजनीश गुप्ता पुत्र श्रीनारायन गुप्ता की नजर बाग में बिस्कुट कंपट की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात के समय चोर दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। दुकानदार के मुताबिक चोर डेेढ लाख रूपए नगद,करीब ढाई के कूपन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद पड़ोसी दुकानदार का भी चोरों ने ताला तोड़ा। लेकिन उसकी दुकान का सामान नही ले गए। सुबह दुकानदारो ने ताला टूटा देखा। तब सूचना दुकानदार रजनीश को दी। सूचना पाकर रजनीश दुकान पहुंचा। साथ ही सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।