बाँदा-भैंस बेचने का विरोध करना बुजुर्ग को पड़ा महंगा,तीन बेटों ने की लाठियों से पिटाई

SHARE:

भैंस बेचने का विरोध करना पिता को महंगा पड़ गया। तीन बेटों ने उसे लाठियों से पीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी लल्लू उम्र 65 वर्ष के पास भैंस है। भैंस को उसके पुत्र बउवा,शरीफ तथा रईस बेच रहे थे। जिस पर लल्लू ने उन्हें भैंस बेचने से मना करने लगा। इसी बात से नाराज होकर तीनों बेटे उसे लाठियो से पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे। तब उन्होंने बीच बचाव किया। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment