बाँदा-30 साल बाद पकड़ा गया डकैती का मोस्ट वांटेड अपराधी,हाईकोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट

SHARE:

डकैती के मामले में पिछले 30 सालों से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबित परिवाद में हाजिर न होने के चलते हाईकोर्ट ने आरोपी के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वाछिंत/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा 30 वर्षों से फरार डकैती के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समक्ष लम्बित दाण्डिक अपील संख्या 1282/1988 अन्तर्गत धारा 395 भादवि के प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया था। एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद अभियुक्त मुनव्वर निवासी स्योढ़ा थाना गिरवा 30 वर्षों से फरार चल रहा था। इसी क्रम में सोमवार को थाना गिरवां पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी,सर्विलांस व मुखविर की सूचना पर अभियुक्त मुनव्वर पुत्र भिक्खा निवासी ग्राम स्योढा थाना गिरवां मुनव्वर पुत्र भिक्खा निवासी ग्राम स्योढा थाना गिरवां
को केन नदी पुल के पास बृहद ग्राम स्योढा थाना गिरवां से गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने यह भी बताया कि अभियुक्त जमीन जायदाद बेचकर गांव से भाग गया था। तब से वह बाहर ही रह रहा था। अचानक आने की सूचना मिली थी। तभी पुलिस टीम द्वारा उसे धर दबोचा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरवा सुरेश कुमार सैनी,उप निरीक्षक,गौरव कुमार मिश्रा,आरक्षी प्रहलाद सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment