बाँदा-खेत पर पड़ा मिला किशोर का शव,5 दिन पहले घर से हुआ था लापता

SHARE:

5 दिन पहले घर से लापता किशोर का शव खेत में पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। घर वालों ने पड़ोसी पर हत्या की आशंका जताई है। सूचना के मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम में भी साक्ष्य संकलित किये।
जानकारी के अनुसार जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुरवल गांव में 11 वर्षीय किशोर का शव गांव स्थित खेत में पड़ा मिला। जिसकी पहचान सत्यवीर उर्फ सत्तू उम्र 11 वर्ष पुत्र राकेश वर्मा के रूप में हुई। सूचना के मिलते ही सीओ बबेरू सौरभ सिंह,प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत तत्काल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। जहां अधिकारियों ने मामले की छानबीन की। इधर घर वालों ने पड़ोसी पर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पड़ोसी युवक उनके बेटे को शराब आदि पिलाता रहता था। साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। जबकि गांव में इस बात की चर्चा है कि किशोर ने अपने घर के कुछ पैसे चुरा लिए थे। जिस पर मां ने मारपीट के साथ फटकार भी लगाई थी। यह भी चर्चा है की मारपीट के दौरान घर से जाने से पहले किशोर यह कहकर मां से निकला था कि जितना मारना हो मार लो। आज के बाद वह दोबारा नजर नहीं आएगा। जो यह बात समूचे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। वह विगत दो फरवरी को वह घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। लेकिन कहीं भी उसका आता पता नहीं चला। 6 फरवरी को घर वालों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोर की तलाश में जुटी हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन शनिवार की सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई