बाँदा-सूने घर में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

SHARE:

 किशोरी ने सूने घर में कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां जब घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे में पहुंची तो बेटी का शव फंदे पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव के कसियापुरवा निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री सोमवती शुक्रवार शाम घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में छल्ले के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। शाम को खेत से चारा काटकर घर लौटी मां रामबाई ने दरवाजा बंद देखा। काफी देर तक कुंडी खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह कमरे में पहुंची तो बेटी का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि घटना के समय वह सामान खरीदने बाजार गया था, जबकि उसकी मां चारा काटने खेत गई थी। इसी दौरान घर में अकेली होने पर सोमवती ने यह कदम उठा लिया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
खुदकुशी की वजह का पता नहीं
घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई