बाँदा- गांजा के साथ पकड़ा गया सप्लायर,पुलिस ने भेजा जेल

SHARE:

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 किलो 510 ग्राम सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन ईगल के तहत चिल्ला थाना पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। 19/20 सितंबर की देर रात पुलिस ने बरेठीकला दोहतरा के पास एक संदिग्ध को पकड़ा।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विरेन्द्र उर्फ लाला पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम बरेठीकला, थाना चिल्ला के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ थाना चिल्ला में मुकदमा अपराध संख्या 109/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
1 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 1 किलो 510 ग्राम अवैध सूखा गांजा मिला। बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद कुमार साहू ने बताया कि अभियुक्त बाहर से गांजा लाकर गांव में पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तौफीक अहमद, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल अरविन्द्र, कांस्टेबल विशाल सिंह और महिला कांस्टेबल हेमलता रावत शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई