बाँदा-राजस्व वसूली में तेजी लाने के साथ पुराने वादों का कराएं निस्तारण-अजीत

SHARE:

कमिश्नर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट,तहसील सहित नगर पालिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों रखरखाव ठीक से किये जाने के निर्देश दिये।

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट,तहसील सदर एवं नगर पालिका परिषद बाॅदा का निरीक्षण किया। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल क्रमशःराजस्व अभिलेखागार,शस्त्र अनुभाग,शिकायत अनुभाग,नजारत,संग्रह भूलेख,दैवीय आपदा, पीओ डूडा कार्यालय एवं ई-डिस्ट्रिक कार्यालय आदि पटलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों रखरखाव ठीक से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुभागों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों से प्राप्त आवेदनों,वरासत के प्रकरणों एवं उन पर की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने पुराने राजस्व वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। वसूली की समीक्षा करते हुए वसूली लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। राजस्व अभिलेखागार में पुरानी पत्रावलियों की बीडिंग कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने शिकायत अनुभाग में प्राप्त शिकायतों एवं आईजीआरएस के प्रकरणों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए समय से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।तहसील सदर का निरीक्षण करते हुए एक वर्ष से पुराने राजस्व वादों का निस्तारण किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी नमन मेहता को दिये। निरीक्षण के दौरान विविध देयक,मुख्य देयक की वसूली की समीक्षा की। जिस पर बताया गया कि विविध देय में 13 करोड़ 07 लाख, 56 हजार की वसूली की गयी है। उन्होंने आरसी की वसूली की समीक्षा की, जिस पर बताया गया कि 180 आरसी की वसूली की गयी है। आईजीआरएस के प्रकरणों का निस्तारण तथा समाधान दिवस में शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत शेष पाॅच लभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिये। दाखिल दफ्तर की कार्यवाही का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने धारा-24, 116,80 के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील निरीक्षण का रजिस्टर तथा समय-समय पर पटलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने रजिस्टर नम्बर-9,4 तथा विभागीय कार्यवाही,आडिट आपत्तियों का निस्तारण की समीक्षा करते हुए समय से आडिट आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। सेवानिवृत्त कार्मिकों के समय से दयकों का भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने नगर पालिका परिषद बाॅदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वसूली की समीक्षा की। वसूली की समीक्षा में बताया गया कि 03 करोड़ 58 लाख 83 हजार कर की वसूली की गयी है। जो ठीक पायी गयी। उन्होंने सभी वार्डों में सफाई की व्यवस्था तथा एलईडी लाइट की समीक्षा की। जिस पर बताया गया कि सभी वार्डों में लाइट एवं सफाई की समुचित व्यवस्था की गयी है। तथा 03 टीमें लाइट व्यवस्था हेतु निरन्तर संचालित हैं। वन्दन योजना के अन्तर्गत 93 लाख की धनराशि से कार्य कराये गये हैं। कान्हा गौशाला के निर्माण कार्य के सम्बन्ध में बताया गया कि कार्य पूर्ण हो गया है। कुछ कार्य अवशेष है, जिसे आयुक्त इसी माह पूर्ण करने के निर्देश दिये। एमआरएफ सेन्टर के सम्बन्ध में समीक्षा करने पर बताया गया कि एमआरएफ सेन्टर संचालित है। तथा शाॅलिड बेस्ट मैनेजमेन्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसे शीघ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सफाई कार्मिकों के देयकों का समय पर भुगतान किये जाने तथा 15वें वित्त आयोग के कार्यों को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बाॅदा को दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जे0 रीभा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र एवं उप जिलाधिकारी सदर नमन मेहता,अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इरफान उल्ला खाॅ एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्रीचन्द्र सहित सम्बन्धित पटल सहायक,उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई