बाँदा-त्योहारों में गड़बड़ी करने वालों रहेगी खास नजर,माहौल खराब करने वालों पर होगा तत्काल एक्शन

SHARE:

जुलूसों एवं आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।त्योहार को लेकर संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में जनपद में नवरात्रि एवं ईद के त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल ने कहा कि दोनों पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम जे रीभा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्युत के तारों को चेक कर लें तथा जल संस्थान के द्वारा निर्धारित समय में जलापूर्ति एवं पानी की टैंकरों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों एवं ईदगाह में साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि जुलूसों एवं आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। तथा शान्तिपूर्वक व कुशलता से आयोजन किया जाए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईद मिलन कार्यक्रम प्रेम एवं भाईचारें के साथ शान्तिपूर्वक सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस/प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग से मनाएं। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं समाज के संभा्रन्त प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि जनपद में शांति एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखा जाएगा। जिलाधिकारी जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल ने कहा कि त्योहारों प्रेम, भाईचारा एवं आपस में मिलजुलकर मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिससे जनपद में शांति व्यवस्था कायम रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला,सहायक एसपी मेविस टॉक,एसडीएम सदर नमन मेहता,बबेरू अवनीश त्यागी,नरैनी अमित शुक्ला,पैलानी अंकित वर्मा,सीओ बबेरू सौरभ सिंह, अतर्रा प्रवीण कुमार, नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी सहित समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा जनपद के सम्भ्रान्त नागरिगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई