आयुध अधिनियम के तहत विभिन्न अभियोगों में बरामद अवैध शस्त्रों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल सात अवैध शस्त्रों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट कराया गया।
थाना कालिंजर परिसर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी और क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार की उपस्थिति में कार्रवाई हुई। इस दौरान आयुध अधिनियम से संबंधित सात अभियोगों में बरामद दो चाकू और पांच तमंचे, कुल सात अवैध शस्त्रों का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विनष्टीकरण और निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए शस्त्र थाना कालिंजर में दर्ज पुराने अभियोगों से संबंधित थे। संबंधित अभियोग
मु0अ0सं0 94/11 धारा 4/25, मु0अ0सं0 168/09 धारा 4/25, मु0अ0सं0 25/04 धारा 3/25, मु0अ0सं0 63/02 धारा 25, मु0अ0सं0 21/16 धारा 25, मु0अ0सं0 54/16 धारा 3/25 और मु0अ0सं0 27/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कालिंजर।