बाँदा-बैंकर्स की बैठक में गायब रहे पंजाब बैंक के अफसर,डीएम ने नाराजगी जताने के साथ कार्यवाही के दिये निर्देश

SHARE:

जिला स्तरीय सलाहकार समिति बैंकर्स की बैठक में पंजाब बैंक के अधिकारियों के न मौजूद होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सप्ताह भर के भीतर ऋण से सम्बंधित आवेदनों के निस्तारण किये जाने के लिए निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति बैंकर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान वर्ष 2025-26 की प्रगति समीक्षा करते हुए बैंकों में लंबित आवेदनों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने एचडीएफसी बैंक एवं पीएनबी बैंक के प्रतिनिधि की उपस्थिति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए इंडियन बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बैंकों में लंबित आवेदनों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत इंडियन बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एवं पंजाब नेशनल बैंक तथा सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने आगामी 15 दिनों में गांव में कैंप लगाकर केसीसी कार्ड बनाए जाने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर एवं संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को दिये।आर्यावर्त बैंक एवं बैंक ऑफ़ बडौदा,सेंट्रल बैंक को निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत बैंकों को सीसीएल किए जाने के संबंध में आर्यावर्त बैंक, इंडियन बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया। उन्होंने बैंकर्स को सीडी रेशियों बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,लीड बैंक जीएम,डीआईसी सहित पीडी,डीआरडीए संबंधित बैंकों के बैंक प्रबंधक एवं प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई