बाइक सवार के साथ हुई छिनैती की घटना का पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनके पास से बैग,नगदी सहित घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि बुधवार को थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम छिबाँव निवासी विवेक तिवारी पुत्र अवध नारायण तिवारी बाइक से बाँदा से अपने घर जा रहा था। तभी अतर्रा रोड स्थित ढाबा के पास जैसे ही वह पहुंचा। तभी पीछे से स्कूटी से आये दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। डरा धमकाकर बैंग व नगद रुपये की छीन ले गए। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दी। मामला संज्ञान में आते ही एसपी पलाश बंसल ने आरोपियों के पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमे लगाई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई।सीसीटीवी फुटेज,यक्ष एप व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमन पुत्र रामनारायण निवासी पोड़ाबाग अलीगंज थाना कोतवाली नगर,सार्थक पुत्र अशोक निवासी कालूकुआं थाना कोतवाली नगर को मेडिकल कॉलेज के पास से धर दबोचा। अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती के रुपये,बैंक के दस्तावेज व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। डॉक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बलराम सिंह,वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ( चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज ),आरक्षी अश्वनी कुमार,दिनेश कुमार शर्मा,हर्ष तिवारी शामिल रहे।