ऑनलाइन जहर मंगवाने के बाद युवक ने खाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेदा गांव निवासी 32 वर्षीय प्रकाश चंद्र पुत्र श्यामलाल ने घरेलू झगड़े से परेशान होकर गुरूवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे अमित ने बताया कि वह कृषि विश्व विद्यालय में माली का काम करता था। उसकी डेढ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके एक बच्चा है। उसने 13 जुलाई को आन लाइन सल्फास मगवाई थी। घरेलू झगड़े के चलते उसने सल्फास खा कर खुदकुशी कर ली।