बाँदा-ऑपरेशन मुस्कान: तीन वर्षीय भटकी बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

SHARE:

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली देहात पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पिपरी पुल के नीचे मिली तीन वर्षीय भटकी बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने बांदा पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को ग्राम चौकीदार शिवकुमार ने कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी कि पिपरी पुल के नीचे करीब तीन वर्षीय बच्ची अकेली और भटकी हुई अवस्था में मिली है। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सकुशल थाने लाकर उसकी देखरेख की। पुलिस टीम ने बच्ची का फोटो और आवश्यक जानकारी आसपास के लोगों को दिखाकर पूछताछ शुरू की। प्रयासों के बाद बच्ची की पहचान राशि पुत्री जशवंत, निवासी ग्राम चहितारा, थाना कोतवाली देहात, बांदा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल बच्ची के परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया।
थाने पहुंचने पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने बच्ची और उसके परिजनों की काउंसलिंग की। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस टीम में महिला आरक्षी रानू देवी,पुष्पा कुशवाहा, होमगार्ड देवेन्द्र भदौरिया एवं ग्राम पिपरी चौकीदार शिवकुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई