लापता युवक का शव खेत स्थिति पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी शिव मोहन वर्मा 40 पुत्र भूरा वर्मा 4 मार्च की शाम शराब के नशे में लोगों को गाली गलौज करता रहा। इसके बाद वह घर से निकल गया। जब वह घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव स्थित महुआ के पेड़ पर अंगोछा के सहारे फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा। तब सूचना परिजनों के अलावा पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की बहन ललिता ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या की गई है। घटना के सम्बंध में पुलिस का कहना है कि घटना बुधवार की रात की है। प्रथम दृष्टता खुदकुशी के मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।