बाँदा-आपदा प्रभावित परिवारों को मंत्री ने बांटी राहत सहायता

SHARE:

आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाढ़, अतिवृष्टि से मकान क्षति और देवी आपदा में जनहानि से प्रभावित लाभार्थियों को राहत किट एवं सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।
समीक्षा बैठक से पूर्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह ने तहसील अतर्रा अंतर्गत 33 लाभार्थियों को बाढ़ आपदा राहत किट वितरित कीं। इसके साथ ही तहसील सदर बाँदा अंतर्गत देवी आपदा से हुई जनहानि के पांच लाभार्थियों राजरानी, उषा, प्रबंध, पूनम देवी एवं साधना को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। अतिवृष्टि के कारण मकान क्षति से प्रभावित उर्मिला, नाजिमुन, तिन्गीलाल, संतोष एवं शुकुरुवा को भी राहत सहायता के चेक दिए गए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत अनीता को सहायता राशि का चेक वितरित किया गया।
प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने पर जोर
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित पात्र लाभार्थियों को शासन की निर्धारित राहत योजनाओं का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने राहत सहायता वितरण एवं आपदा प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की बात कही। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई