बाँदा-सस्ती नहीं है जान,यातायात नियमों के प्रति बिल्कुल न बने अंजान-अजीत

SHARE:

यातायात नवंबर माह का आगाज कमिश्नर तथा डीआईजी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ अधिकारियों ने बिना हेलमेट के वहां चलाते मिले बाइक सवारों हेलमेट वितरित करने के साथ यातायात के नियमों के पालन किए जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सस्ती नहीं है जान,इसलिए यातायात नियमों के प्रति बिल्कुल न बने अंजान?


सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा लोगों में यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद बांदा में “यातायात सुरक्षा जागरकता माह नवम्बर-2025” का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान खूंटी तिराहा रामलीला मैदान बांदा से मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस के द्वारा यातायात माह नवम्बर का शुभारम्भ किया गया। यातायात जागरुकता माह के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात मेविस टॉक के नेतृत्व में सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। जागरुकता अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जायेगा।जिसमें बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के वाहन न

चलाने,बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाने,ओवर स्पीड में वाहन न चलाने,शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अपनी लेन में चलने आदि के संबंध में वाहन चालकों को जागरुक किया जायेगा। कार्यक्रम में बिना हेलमेट लगाये दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किये गये। साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात जागरुकता रैली निकाली गई।मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना केवल पुलिस एवं प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि इसमें नागरिकों का भी कर्त्तव्य है कि वह नियमों का पालन कर एक सभ्य एवं शिक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस ने कहा कि जिस प्रकार क्रिकेट के खिलाड़ी बिना जोखिम लिए खेलते समय हेलमेट का प्रयोग कर दुर्घटना को रोकते है,उसी प्रकार वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग दुर्घटना के समय हमारे शरीर के मुख्य अंग सिर को आघात से सुरक्षा प्रदान करता है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सम्बोधन में कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष तकरीबन दो लाख से अधिक लोगों की दुःखद मृत्यु हो जाती है,जो किसी भी अन्य आपदा से होने वाली कैजुअल्टी से कई गुना अधिक है। ऐसे में हम सबको साथ मिलकर यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना होगा।लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया जायेगा।यदि फिर भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय,पीटीओ रामसुमेर यादव,एआरएम मुकेश बाबू,यातायात प्रभारी संजय कुमार मिश्रा,यातायात जागरुकता मास्टर ट्रेनर पीयूष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई