बाँदा-कोहरे के दृष्टिगत सड़कों में लगवाए जाएं रिफ्लेक्टर,दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के किये जायें प्रयास-अजीत

SHARE:

अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। अगर वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे मिले। तो सम्बंधित वाहन के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करें। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कमिश्नर ने ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नो- हेलमेट,नो -फ्यूल अभियान को गहनता से संचालित कराए जाने तथा पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की सभी कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर ही आए। आयुक्त ने अनावश्यक सड़क किनारे वाहनों को खड़ा किए जाने पर रोक लगाई जाने के निर्देश दिए, उन्होंने अधिक दुर्घटना वाले स्थलों ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार किए जाने,रिफ्लेक्टिंग टेप एवं सिगनेज लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भरत कूप के पास दुर्घटना वाले स्थल पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया। कबरई महोबा हमीरपुर मार्ग पर गड्ढा को ठीक कराया जाने हेतु निर्देशित किया तथा,रोड सेफ्टी महीने को जागरूकता करने के लिए सघन रूप से चलाई जाने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध परिवर्तन की कड़ी कार्रवाई किए जाने एवं निरीक्षण किए जाने हेतु परिवहन,खनन एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कड़ी कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने, तिंदवारी रोड पर अवैध पार्किंग हटाए जाने तथा मुरवल के समीप रंबल स्ट्रिप बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे में कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए स्पीड कम करने के लिए भी निर्देशित किया, सेंट जेवियर एवं जिला अस्पताल तथा पावर हाउस के पास लगे विद्युत के ढीले तारों को ठीक कराए जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। स्कूली वाहनों में ओवरलोड बच्चे नहीं बैठे तथा पुराने वाहनों को संचालित ना करें। सभी वाहनों की फिटनेस कराए जाने के निर्देश दिए। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान स्कूल /कॉलेज में चलाई जाने हेतु निर्देशित किया।, उन्होंने इमरजेंसी केयर सुविधाओं एवं रिटर्न के संबंध में एंबुलेंस के खड़े होने हेतु स्थान चिन्हित करने तथा दुर्घटना में घायलों की सूचना देने पर ₹25000 से रुपए देकर पुरस्कृत किए जाने का प्रचार-प्रसार कराया जाने के निर्देश दिए। हिट एंड रन योजना में मृत व्यक्तियों को ₹200000 तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को ₹50000 की सहायता दिए जाने का भी प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक्टर में रिफ्लेक्टर ट्रिप लगाए जाने तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह तथा उदयवीर सिंह,सचिव मंडली सड़क सुरक्षा समिति एवं संभागीय परिवहन अधिकारी परिवर्तन बांदा एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment