बाँदा-महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में रही जबरदस्त भीड़,बम-बम भोले के लगते रहे जयकारे

SHARE:

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए। पुलिस अधिकारी भी लगातार भृमण शील रहे।
रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शिव मंदिरों भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में सुबह से दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं तथा पुरुषों ने जलाभिषेक कर विधिवत ढंग से पूजा अर्चना की। सुरक्षा को लेकर एसपी पलाश बंसल ने मंदिरों में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बामदेवेश्वर मन्दिर मे भीड़ के दृष्टिगत स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान मन्दिर परिसर में महिलाओ व पुरुषो की लाइन लगाकर दर्शन करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे कि श्रद्धालुओं के दर्शन करने एवं आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। तत्पश्चात सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया गया व सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को सुगम व सुरक्षित यातायात बनाये रखने के बारे में बताया गया। जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारी को सतर्कता,अनुशासन एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने आदि के सम्बन्ध में बताया गया। साथ ही अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसी तरह अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालु बम बम भोले के जयकारे लगाते रहे। सर्किल के सीओ निरन्तर भृमण शील रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment