गणतंत्र दिवस पर एसओजी प्रभारी सहित चार कर्मचारी सराहनीय सेवा पदक से नवाजे जाएंगे। सराहनीय कार्य किये जाने को लेकर पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय सेवा पदक दिया गया है।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विभिन्न “प्रशंसा चिन्ह” प्रदान करने की सूची जारी की गई। सूची में जनपद के एसओजी प्रभारी सहित चार कर्मचारियों को उनके द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान ईमानदारी,निष्ठा, अनुशासन,साहस तथा जनसेवा के प्रति समर्पण हेतु पदक प्रदान किये गए है। जिसमें में मुख्य आरक्षी रामरतन को सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न,उप निरीक्षक रामदिनेश तिवारी थाना चिल्ला,एसओजी प्रभारी आनंद कुमार व आरक्षी प्रतीक यादव एसओजी को को शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न रजत से सम्मानित किया गया है। सोमवार को सभी कर्मियों को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रशंसा चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।