बाँदा-हेलमेट तथा सीट बेल्ट न लगाने वालों को महिला ऑफिसर ने सिखाया सबक,कराई ताबड़तोड़ कार्यवाही

SHARE:

यातायात नियमों का पालन न किए जाने को लेकर महिला आईपीएस अफसर ने वाहन चालकों को जमकर सबक सिखाया। हेलमेट तथा सीट बेल्ट न लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध महिला अफसर ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कराई।


पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात माह जागरुकता अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन कराए जाने की मुहिम के साथ कार्यवाही लगातार जारी है। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात मेविस टॉक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इसके साथ ही बिना हेलमेट तथा सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते मिले वाहन चालकों को महिला ऑफिसर ने सबक सिखाते हुए तत्काल कार्यवाही भी कराई। चेकिंग के दौरान सहायक एसपी मेविस टॉक ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने,निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने,मोबाइल फोन का प्रयोग न करने,नशे की हालत में वाहन न चलाने एवं वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के संबंध में समझाया। कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानून की दृष्टि से आवश्यक है,बल्कि यह जीवन की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ हैम इसलिए इसका पालन हम सभी को शत-प्रतिशत करनी चाहिए। अभियान के दौरान सहायक एसपी ने यातायात नियमों का पालन न करने पर बड़ी तादाद में वाहनों के चालान कराए। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात ने आमजन से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें,सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि यातायात माह के दौरान जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम,रैली एवं वाहन चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई