आरटीओ द्वारा पकड़े गए सीज ट्रक को छुड़वाने के लिए जालसाजों ने आयकर विभाग का फर्जी रिलीज ऑर्डर लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने जब पड़ताल कराई। तो प्रपत्र फर्जी निकले। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीज ट्रक फर्जी/कूटरचित अवमुक्त आदेश प्रस्तुत करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि दिनांक 07.12.2025 को आरटीओ द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक उपखनिज का परिवहन करते पाए जाने पर ट्रक संख्या BR01GN9923 को सीज कर थाना कोतवाली नगर को सुपुर्द कर मण्डी समिति में खड़ा कराया गया था। ट्रक छुड़ाने के लिए 02 व्यक्तियों द्वारा उक्त ट्रक रिलीज कराने हेतु थाना कोतवाली नगर में आरटीओ बांदा व वणिज्य कर विभाग बांदा के अवमुक्त आदेश प्रस्तुत किए गए थे। पुलिस को उक्त आदेश संदिग्ध प्रतीत होने पर सम्बन्धित विभागो/कार्यालयो से सत्यापन कराया गया तो उक्त वाहन अवमुक्ति का आदेश कूटरचित/फर्जी पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी पलाश बंसल ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस नेधनपति सिंह पुत्र हिन्दूपति सिंह निवासी मोहल्ला सुभाषनगर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, विक्रम सिंह पुत्र वंश बहादुर सिंह निवासी हथ रोहना थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को गल्ला मण्डी में ट्रक के पास से गिरफ्तार कर लिया। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से सीज ट्रक के आरटीओ बांदा व वणिज्य विभाग बांदा के फर्जी/कूटरचित अवमुक्ति आदेश प्रपत्र,01 चारपहिया वाहन (स्विफ्ट),15 हजार रुपए,03 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह,अरविन्द कुमार मौर्य चौकी प्रभारी अलीगंज,आरक्षी राकेशचन्द्र,अखिलेश कुमार शामिल रहे।