जनपद में सरकारी कार्यालयो में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि आजादी दिलाने में शहीद बलिदानियों एवं महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति हम सभी को कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए।
कार्यालय आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल में आयुक्त अजीत कुमार तथा कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलायी गई। इस दौरान आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि हमें देश को आजादी दिलाने में शहीद बलिदानियों एवं महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति हम सभी को कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए।इसके उपरान्त महर्षि बामदेव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी में सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नारियल,साॅल,मिष्ठान एवं पुष्पमाला पहनाकर ससम्मान उनका स्वागत एवं अभिनंदन जिलाधिकारी जे रीभा के द्वारा किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों में संजय द्विवेदी पुत्र स्व0 रूद्रदेव शर्मा, सत्यप्रकाश द्विवेदी पुत्र स्व0 गोपीनाथ दनादन, कु0प्रिया द्विवेदी पौत्र स्व0 गोपीनाथ दनादन,प्रभावती शर्मा,स्पर्श गुप्ता पौत्र लल्लू राम,हरिश्चन्द्र बाजपेयी पौत्र गोपीचरण बाजपेयी,योगेश भराद्वाज पुत्र स्व0 करमचन्द्र द्विवेदी,मयंक श्रीवास्तव पुत्र मथुरा प्रसाद श्रीवास्तव,लक्ष्मी देवी पत्नी,रामलली देवी,नारायणी देवी,कृष्णा कुमारी पत्नी स्व0 मंगी लाल,अब्दुल रज्जाक पुत्र मो0 कादिर,रामकृष्ण पुत्र स्व0गरीब दास,विजय सिंह पुत्र स्व0ठाकुर गयादीन,लक्ष्मी सिंह, दिनेश सिंह पुत्र स्व0 लक्ष्मी सिंह,अरबिन्द कुमार गुप्ता,राजबहादुर पुत्र जयराम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जे0 रीभा ने 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए अपने विचार व्यक्त कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए 26 जनवरी के अवसर पर उपस्थित संभ्रात नागरिकों,अधिकारियों/कर्मचारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शुभकामनायें दी तथा नमन करते हुए कहा कि आजादी से जुडे महानायकों तथा वीरांगनाओं के ऐतिहासिक संघर्षों और उनसे जुडी यादों को संजोकर रखना चाहिए। उन्होंने तमिलनाडू के शहर बैल्लोर फोर्ट के और सीएमसी अस्पताल के विषय में जानकारी दी और वहां की विशेषता बताया कि 1806 के ऐतिहासिक बैल्लोर विद्रोह का स्थान आज प्रमुख शिक्षा(बीआईटी) और चिकित्सा सीएमसी केन्द्र है। जिलाधिकारी जे रीभा ने प्रकाश डालते बताया कि 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान ने देश में समता,एकता और बंधुत्व की भावनाओं को प्रोत्साहित कर हर क्षेत्र की उन्नति और प्रगति का मार्ग दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र,अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार,डिप्टी कलेक्टर तथा नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला,सेवानिवृत्त तहसीलदार बनवारी लाल ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर सभी अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मो0 शाकिर अजीम द्वारा किया गया।