रामनवमी के दो दिवसीय अवकाश के चलते मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा। अब 28 तारीख से पुनः मूल्यांकन कार्य संपन्न होगा।
मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय उप नियंत्रक/ प्रधानाचार्य मूल्यांकन केंद्र-आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज से प्राप्त निर्देशानुसार/उक्त पत्र के अनुपालन में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 मूल्यांकन केंद्र- 239 आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा में प्रधान परीक्षक/उप प्रधान परीक्षक एवं परीक्षक के रूप में नियुक्त समस्त शिक्षकों एवं कार्मिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 26 एवं 27 मार्च 2026 को रामनवमी के पावन पर्व/ उपलक्ष्य पर मूल्यांकन कार्य स्थगित/अवकाश रहेगा। दिनांक 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को मूल्यांकन कार्य पूर्व की भांति निर्धारित समय अनुसार सुचारू रूप से संचालित होगा। इसलिए ड्यूटी पर लगे सभी शिक्षकों से अपील की है कि दिनांक 28-03-2026 को प्रातः 10:00 बजे तक मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित होकर मूल्यांकन संबंधी प्राप्त दायित्वों /कार्यों का निर्वहन करें।