बाँदा-शिकायत शिविर में कर्मचारियों ने खुलकर रखी अपनी बात,सैलरी पैकेज के बारे में दी गई जानकारियां

SHARE:

रेलवे स्टेशन में कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। जहां कर्मचारियों ने खुलकर अपनी समस्याएं बताई। इस दौरान सैलरी पैकेज के बारे में भी उन्हें जानकारियां प्रदान की गई।

मंडल रेल प्रबंधक झांसी एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी के निर्देशन में इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए मंगलवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन रेलवे स्टेशन में किया गया। जिसमें इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत ट्रैकमैन कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी अधिकतर समस्यायों का समाधान कार्यस्थल पर ही किया गया। साथ ही उन्हें रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले लाभों के बारे मैं विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। शिविर में कर्मचारी कल्याण निरीक्षक राजीव पांडे, मनोज अग्रवाल,वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ बांदा रूपेश वर्मा,कार्यालय अधीक्षक अनिल गुप्ता, कौशल किशोर वरिष्ठ लिपिक तौहीद खान उपस्थित रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई