ईडी तथा आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने कई करोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। साथ ही अभिलेखों की पड़ताल की।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के पांच बड़े कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। उक्त छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और कथित काले धन के लेनदेन से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई। सूत्रों के अनुसार मौरंग कारोबारी सीरजध्वज सिंह और उनके भाई,पूर्व विधायक युवराज सिंह तथा भाजपा नेता दिलीप सिंह के दफ्तर व प्रतिष्ठानो में औचक छापा मारा। जांच टीम उनके कार्यालयों पर वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाले। बताते हैं कि शहर के आधा दर्जन से अधिक बड़े कारोबारी, बिजली ठेकेदार और मौरंग कारोबार से जुड़े लोग भी जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। कार्यवाही के दौरान बाहरी जिलों से आई अधिकारियों की विशेष टीम शामिल रही। छापेमारी के चलते पूरे जिले चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।