गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम की कार्यवाही का हंटर चला है। अधिकारियों ने गैस एजेंसी,गोदाम सहित होटल,रेस्टोरेंट में छापेमारी करते हुए कई घरेलू सिलेंडर बरामद किए हैं।
गौरतलब हो वर्ल्ड वार को पिछले कई दिनों घरेलू गैस किल्लत की समस्यायें आ रही है। प्रदेश सरकार ने भी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि कालाबाजारी करने वालों के जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए। रविवार की देर रात डीएम जे रीभा ने भी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर नमन मेहता,नायब तहसीलदार धनन्जय कुमार स
सहित आधिकारिक काफिले के साथ गैस एजेंसी,गोदाम,होटल रेस्टोरेंट आदि जगहों पर एक साथ छापेमारी की। आराधना गैस एजेंसी के अलावा गोदाम का निरीक्षण करते हुए सिलेंडर चेक किये। साथ ही किसी भी हालत में कालाबाजारी तथा जमाखोरी की शिकायत न मिलने के नसीहत दी। शहर के साईं दरबार होटल में कामर्शियल सिलेंडर के साथ 9 घरेलू सिलेंडर बरामद हुए। अधिकारियों ने सिलेंडर जप्त करने के साथ होटल संचालक के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह होटल सिग्नेचर,कृष्णा स्वीट हाउस,राजदरबार आदि होटल,रेस्टोरेंट में छापेमारी की खबर है। एसडीएम नमन मेहता ने बताया कि जहाँ भी गैस की कालाबाजारी के साथ जमाखोरी की शिकायत मिलेगी। तत्काल कार्यवाही की जायेगी। बता कि गैस की किल्लत का एजेंसी संचालक भरपूर फायदा उठा रहे हैं। लोग गैस के लिए सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं। लेकिन घण्टों खड़े रहने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिलते। जिससे आम लोग अत्यधिक परेशान हैं।