बाँदा-बिना बताए गैर हाजिर चल रहे दो अनुदेशकों पर डीएम की गिरी कार्यवाही की गाज

SHARE:

पिछले काफी समय से गैर हाजिर चल रहे दो अनुदेशकों पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही बच्चों की कम संख्या होने के साथ-साथ यूनिफॉर्म में न होने के चलते जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक का जवाब तलब किया है।
मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय गुमाई 2 विकासखण्ड महुआ का जिलाधिकारी जे रीभा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन,अध्यापकों की उपस्थिति,एमडीएम आदि की जानकारी ली गयी। विद्यालय में टाईलीकरण न पाए जाने पर डीएम ने पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस निर्गत किए जाने के निर्देश दिए है। विद्यालय भवन का निरीक्षण करके आवश्यक कार्य कराए जाने हेतु सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), महुआ एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। विद्यालय में कम्पोजिट ग्राण्ट से कार्य कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश इ०प्रधानाध्यापिका को दिए गए। इसके उपरान्त डीएम जे रीभा उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट)बण्ठा विकास खण्ड महुआ का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे 02 अनुदेशकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के डीएम जे रीभा ने निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए है। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति के सापेक्ष भौतिक रूप से बच्चों की संख्या कम पाए जाने काफी संख्या में बच्चों के यूनीफार्म में न मिलने तथा कम्पोजिट ग्राण्ट व्यय न करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई