जनपद में जो भी सुपरवाइजर एवं एएनएम ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। डीएम ने जसपुरा के सुपरवाइजर का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जे रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधिकारियों को आशा चयन की कार्यवाही तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खुटला एवं जरौली में ओपीडी बढ़ाएं जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए।जिला अधिकारी ने ई संजीवनी ओपीडी को कमासिन एवं जसपुरा में तेज किये जाने के निर्देश दिए। ई कवच पोर्टल पर आभा आईडी बनाने के कार्य को लक्ष्य के रूप पूर्ण करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को डीएम ने निर्देशित किया। डीएम जे रीभा ने गर्भवती महिलाओं की सभी ANC की जांच समय से कराया जाने तथा एएनएम द्वारा कार्यों में लापरवाही करने पर उनके विरुद्ध चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आशा का भुगतान समय से किए जाने तथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जसपुरा एवं अतर्रा में निर्मित टीकाकरण के कार्य में विशेष रूप से ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जो सुपरवाइजर एवं एएनएम ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्हें के विरुद्ध कार्रवाई की जाए उन्होंने जसपुरा के सुपरवाइजर का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीरो डोज बच्चों को दिए जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को इस कार्य में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा नियमित टीकाकरण हेतु आशा एएनएम द्वारा घर-घर भ्रमण किए जाने की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कमी पाए जाने पर नियमित टीकाकरण को पूर्ण रूप से सफल बनाए जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए तथा आशा एवं एएनएम के कार्यों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजेंद्र कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारीकरण तथा सीएमएस जिला अस्पताल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।